सतनाम सिंह
पाकुड़। सोमवार को सूबे ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया और कहा कि क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने तथा मुख्य सड़कों से जोड़ने के काम को प्राथमिकता दी जा रही है। मैं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा हूं। आपकी जो भी वाजिब समस्याएं हैं मे उनको पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण करने का भरसक प्रयास करता हु । इस क्रम में मंत्री आलमगीर आलम ने तीन सड़कों सहित चांचकी गांव में एक कौशल विकास केंद्र भवन का शिलान्यास किया। सदर प्रखंड के देवतल्ला गांव में 329.230 लाख की राशी से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत देवतल्ला गांव से वैष्णवडांगा गांव तक सड़क निर्माण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 376.749 लाख की राशि से पृथ्वी नगर से शीश पोखर तक सड़क मरम्मतीकरण, डीएमएफटी योजना अंतर्गत इस्लामपुर से बंगाल सीमा तक 46.4877 लाख की राशी से सडक निर्माण तथा चांचकी में 99.37 लाख की राशि से कौशल विकास केंद्र भवन का निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन सबके बन जाने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।मौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, कांग्रेसी नेता अली अकबर, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख,आदि उपस्थित थे।





