Search

May 16, 2026 10:34 am

शेखर बोस का जन्मदिन खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल दिवस के रुप में मनाया

राजकुमार भगत

स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब टीम ने मारी बाजी

पाकुड़ । भारतीय वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष,झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव ‌ शेखर बोस का जन्मदिन जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ के द्वारा झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रेलवे मैदान पाकुड़ में मनाया गया।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कौशिक,जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय,सह सचिव अनिकेत गोस्वामी,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,सचिव सह प्रशिक्षक संजय कुमार ओझा एवं विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ीगण मौजूद रहे। इसके पूर्व इस झारखंड-बिहार में वॉलीबॉल के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध शेखर बोस के सम्मान में उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया ब सभी खिलाड़ियों के साथ उसे साझा किया। प्रतियोगी के रूप में जिला वॉलीबॉल संघ,स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब,हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब,हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब जूनियर,हिरणपुर वॉलीबॉल क्लब,केकेएम कॉलेज की टीम ने भाग लिया।फाइनल मैच में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब की टीम ने जिला वॉलीबॉल संघ को शिकस्त किया।विजय टीम को जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय जिले के वरिष्ठ वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद सिन्हा व टिंकू दत्ता ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। मौके पर वॉलीबॉल संघ के सह सचिव अनिकेत गोस्वामी ने सभी उपस्थित खिलाड़ी व आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। कार्यक्रम में विपिन कुमार चौधरी,विजय कुमार राय,लाल्टू भौमिक,दिनेश लालवानी,अजय राय,अविनाश पंडित,संजय राय,मिट्ठू ठाकुर,आयांश राय,मुन्ना रविदास,उजय राय,अक्षय चौरसिया, तन्मय पोद्दार,राहुल दास,ओम प्रकाश नाथ,अजीत मंडल सहित दोनों खिलाड़ी मौजूद थे।

IMG 20230404 WA0013
IMG 20230404 WA0014 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!