Search

May 16, 2026 10:34 am

मरीजों को मिली राहत,सदर अस्‍पताल को मिला सोनोग्राफी मशीन

सतनाम सिंह

उपायुक्त वरुण रंजन व सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल के संयुक्त पहल पर लगा सोनोग्राफी मशीन

पाकुड़: सोनोग्राफी कराने वाली जिलेभर की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है।जिले भर के मरीजों के लिए सोनोग्राफी करवाने में आ रही परेशानी अब दूर होगी।सदर अस्पताल में 37 लाख रुपए की मशीन आ चुकी हैं।अब पाकुड़ के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।राहत की बात यह है कि इस नई सोनोग्राफी मशीन शुरू होने के बाद प्रसूताओं और बच्चों की आसानी से सोनोग्राफी हाे रही है।दरअसल उपायुक्त वरुण रंजन एवं सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल के संयुक्त पहल पर इस सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया गया।इससे पहले अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध नहीं थी जिसके चलते जिलेभर के मरीज ख़ास तौर पर गर्भवती महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था साथ ही बाजार से जांच करवानी पड़ रही थी। जिससे मरीजों का पैसा भी खर्च हो रहा था साथ ही समय की भी बर्बादी हो रही थी।सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल ने बताया कि पाकुड़ जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को उपलब्ध हो, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले भर के अस्पताल में हर महीने करीब 3 हजार प्रसूता महिला की डिलीवरी होती है। जिलेभर में अभिज्ञ सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर नहीं है। इन सभी समस्याओं को लेकर मैंने उपायुक्त के संज्ञान में दिया और कहा कि मैं सोनोलॉजिस्ट हु। अगर मुझे कहीं से भी सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करा दी जाती है तो मैं अपनी सेवा के दौरान कुछ समय निकालकर सोनोलॉजिस्ट का सेवा मरीजों को दे सकता हूं। इसको उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए सदर अस्पताल में एक सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करा दी है।सिविल सर्जन ने उपायुक्त का आभार जताते हुए बताया कि मेरे पद ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने सदर अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करा कर जिले भर के लोगों को एक तोहफा दिया है। झारखंड के शायद ही कोई सिविल सर्जन सोनोलॉजिस्ट होगें। यही कारण है कि ख़ासकर संथाल परगना में कोई भी सरकारी डॉक्टर सोनोलॉजिस्ट नहीं है। अस्पताल में सिविल सर्जन सुबह 8:45 बजे से 11:00 बजे तक सोनोलॉजिस्ट का सेवा देने हेतु उपलब्ध रहेंगे इस समय के दरमियान प्रतिदिन करीबन 25 से 30 मरीजों का सोनोग्राफी आसानी से हो सकेगा।उन्होंने बताया कि उपायुक्त जनसामान्‍य की आवश्‍यकताओं के प्रति संवेदनशील है इस प्रकार उपायुक्त द्वारा लोगों की आवश्‍यकताओं को घ्‍यान में रखते हुए अस्‍पताल में सोनोग्राफी मशीन की व्‍यवस्‍था की गई है।सोनोग्राफी मशीनों के संचालन से आमजन को समय पर गुणवत्‍तपूर्ण सेवाऐं प्राप्‍त हो सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल ने कहा कि जनसामान्‍य को सभी प्रकार की आवश्‍यक सेवाऐं प्रदान करने के लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी निष्‍ठापूर्वक सेवाऐं प्रदान कर रहे हैं।

बाइट- डॉ मंटू टेकरीवाल सीएस पाकुड़।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!