Search

May 16, 2026 10:34 am

148 गांव अंधेरे में कर रहे बिजली का इंतजार पिछले 24 घंटे से

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के 148 गांवों में बिजली विगत रात्रि से ही बिजली गायब है । लोग भीषण गर्मी से त्राहिमाम करते रहे । जिस कारण उपभोक्ताओं ,आम जनो के साथ साथ छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा । लोग इन दिनों भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली की अनियमित आपूर्ति से भी परेशान हैं । बिजली कब आएगी और कब कट जाएगी, इसका पता ही नहीं चल पाता है । मंगलवार रात्रि से लेकर बुधवार शाम 7 बजे तक के बीच में 18 घंटा में मात्र एक घंटे बिजली मिली है । इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि इलाके में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग पहले ही परेशान है। ऐसे में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों को दोहरी परेशानी झेलने को मजबूर कर दिया है। बिजली कर्मियों के मुताबिक ऊपर से ही ग्रिड व 33 हजार में फॉल्ट के कारण बिजली बाधित थी । बहरहाल बुधवार शाम 7 बजे समाचार प्रेषण तक बिजली नहीं आई थी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!