प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाड़ा विधानसभा में एक ही परिवार 40वर्षों तक राज्य किया फिर भी लिट्टीपाड़ा में विकास शून्य:–सत्य शिक्षानंद मुर्मू
भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक बुधवार को महिला मोर्चा प्रखंड कमिटी प्रभारी अनिता मुर्मू की अध्यक्षता में अनिता लाइन होटल में आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में महिला मोर्चा मंडल कमिटी का विस्तार किया गया जिसमें महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता हंसदा, महामंत्री सुमित्रा मरांडी, उपाध्यक्ष अंजेला टेरेसा मरांडी, प्रियादीप माला, रोशा हंसदा,परमिला मुर्मू,मंत्री फुलमुनी हेमब्रम,मंत्री बेबी मालतो,सुनिबिटी मुर्मू,कोषाध्यक्ष सोना मुर्मू,मीडिया प्रभारी मरियम मुर्मू,मीडिया सह प्रभारी सुशीला बस्की,सोशल मीडिया संयोजक सुनीता मरांडी,सोशल मीडिया सह संयोजक चांदी पहाड़ीन को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को भाजपा नेता ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी को अपने अपने क्षेत्र में महिला संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।बैठक में भाजपा नेता ने कहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा में 40वर्षों तक जेएमएम ने राज्य किया, फिर भी लिट्टीपाड़ा विधानसभा में विकास नहीं हुआ है। भाजपा नेता ने कहा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। क्योंकि राज्य एवं क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की जनविरोधी नीति से परेशान है।मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया,महामंत्री जोसेफ मरांडी, बिचामहल मंडल महामंत्री गणेश मंडल, बिचामंडल उपाध्याश श्यामलाल मुर्मू सहित दर्जनों उपस्थित थे।







