Search

May 16, 2026 8:06 am

मंत्री जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

धीरेन साहा

पाकुड़िया सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल गुरुवार को सुबह एमजीएम अस्पताल चेन्नई में हो जाने को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड सरकार के द्वारा निर्गत पत्र के निर्देश के आलोक में 6 अप्रैल को विद्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालय बंद रखे गए हैं । शिक्षा विभाग द्वारा पत्र निर्गत किए जाने के बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ,अंचलाधिकारी किरण डांग , सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम एवं सभी प्रखंड कर्मियों ने शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!