Search

May 16, 2026 8:06 am

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर अमड़ापाड़ा प्रखंड कर्मियों ने शोक सभा का आयोजन किया।

प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमडा़पाडा़ प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को राज्य के स्कूली शिक्षा, साक्षरता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक सभा का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।इस दौरान प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया और जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शोक सभा के बाद सभी कार्यालय को बंद कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर शिक्षा संस्थानों में भी अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो जी का निधन इलाज के दौरान 6 अप्रैल की सुबह चेन्नई में हो गई है। जिससे समस्त शिक्षा एवं साक्षरता विभाग परिवार मर्म्हत है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यालय एवं सभी सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय तत्काल बंद रखने का निर्देश दिया है। मौके पर आनंद प्रकाश, अमित कुमार, जिल्लूर रहमान, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!