*आगामी 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव, हेमंत हटाओ झारखंड बचाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।*
*बिक्की सन्याल*
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के निर्देशानुसार राजमहल लोकसभा संचालन समिति की बैठक आमड़ापाड़ा के प्रकृति विहार पार्क में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, लोकसभा संयोजक बबलू भगत उपस्थित हुए। उक्त बैठक में आगामी 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव, हेमंत हटाओ झारखंड बचाव को लेकर बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टचार चरम सीमा को पार कर चुकी है। अवैध खनन जोरो पर चल रहा है, अवैध उगाही चल रहा है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, शिक्षित बेरोजगारों को झूठे वादे से परेशान सहित कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। मौके पर बोरियों विधायक ताला मरांडी, प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, विधानसभा संयोजक, दानियाल किस्कू, सूर्या हांसदा, मीरा प्रवीण, राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू, पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, जिला महामंत्री विजय भगत, कुसमाकर तिवारी, साहेब हांसदा, सिमोन मालतो, जामू मरांडी, दिलीप सिंह, खुदीराम साहा, तपन मंडल, राजेन्द्र सिंह, जयसेन वेसरा, रमिता तिवारी, रविन्द्र टुडू, नरेन साहा, धर्मेंद्र कुमार, कमल कृष्ण भगत, जयंत मंडल, संदीप भगत, सुनील मंडल आदि मौजूद रहे।








