*बिक्की सन्याल*
पाकुड़। अमडा़पाडा़ के झामुमो प्रखंड कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक जताया। उनके आकस्मिक निधन पर झामुमो का हर कार्यकर्ता स्मृतियों को याद कर भाव विह्वल हो जा रहे हैं। उनकी निधन की सूचना पर प्रखंड सचिव जहरुद्दीन अंसारी, केंद्र समिति सदस्य अमित भगत द्वारा झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उक्त शोक सभा में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। गौरतलब हो कि बीते 14 मार्च को जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था जहां उन्हें एअरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। मौके पर केंद्र समिति सदस्य अमित भगत ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का यूं चले जाना अविश्वसनीय लग रही है।अलग राज्य के संघर्ष में उनका अहम योगदान था ।उनके आकस्मिक निधन से झारखंड एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका आकलन नहीं किया जा सकता है। मौके पर प्रखंड सचिव जयरुद्दीन अंसारी ,केंद्र समिति सदस्य अमित भगत, विश्वसूत्री अध्यक्ष भीमसेट हेमब्रॉम, प्रखंड शोशल मीडिया प्रभारी मो अफताब, जिला सदस्य पप्पू भगत, संतोष भगत, जाकिर अंसारी, नजीर अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे






