Search

May 16, 2026 6:02 am

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में सत्र 2023-24 में नामांकन होने वाले छात्रों को मिलेगा कई योजनाओं का लाभ

सतनाम सिंह

जिससे अभिभावक आसानी से अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिला पाएंगे

संस्थान द्वारा दी जाएगी 40 लाख रूपये की छात्रवृति

पाकुड़: अब पाकुड़ जिला के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नही होगी,नाही किसी भी होनहार छात्र को पैसो की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित होना पड़ेगा I सत्र 2023-24 में नामांकन के लिए स्थानीय पाकुड़ पॉलिटेक्निक संस्थान के कई अत्यंत लाभकारी योजनायें बनाई है जिससे अभिभावक बड़ी आसानी से अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिला पाएंगे I
तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए पहली योजना है “कौशल सुरक्षा योजना”, जिसमे कुल सीटों की संख्या 80 है I इस योजना में छात्रों को विद्यार्थी किट जिसका मूल्य 8000/- है, बिलकुल मुफ्त दिया जाएगा साथ ही रु. 9000/- का स्मार्ट 5g फोन निशुल्क दिया जायेगा I इस योजना के कुल सलाना फीस को 4 किस्तों में देने की सुविधा होगी I दूसरी योजना है “कौशल उज्ज्वला मासिक योजना”, जिसमे सीटों की संख्या 99 है I इस योजना में विद्यार्थी किट आधे मूल्य पर मिलेगा और कुल सालाना फीस को 12 किस्तों में देने की सुविधा होगी I
दो वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) के लिए पहली योजना है “कौशल सुरक्षा योजना”, जिसमे कुल सीटों की संख्या 100 है I इस योजना में विद्यार्थी किट पर 40% की छूट मिलेगी साथ ही कुल सालाना फीस का 30% राशि संस्थान द्वारा छात्रवृति के रूप में दी जाएगी I शेष राशि को तीन किस्तों में दिया जा सकेगा I लेटरल एंट्री के लिए दूसरी योजना है “कौशल उज्ज्वला मासिक योजना”, जिसमे सीटों की संख्या 96 है I इस योजना में विद्यार्थी किट आधे मूल्य पर मिलेगा और कुल सालाना फीस को 12 किस्तों में देने की सुविधा होगी I
तीन वर्षीय डिग्री कोर्स BCA के लिए पहली योजना है “कौशल योजना”, जिसमे कुल सीटों की संख्या 40 है I इस योजना में छात्रों को विद्यार्थी किट जिसका मूल्य 8000/- है, बिलकुल मुफ्त दिया जाएगा I इस योजना के कुल सलाना फीस को 4 किस्तों में देने की सुविधा होगी I दूसरी योजना है “उज्ज्वला मासिक योजना”, जिसमे सीटों की संख्या 20 है I इस योजना में विद्यार्थी किट आधे मूल्य पर मिलेगा और कुल सालाना फीस को 12 किस्तों में देने की सुविधा होगी I
इन सभी योजनाओं के अलावा एक और योजना है “कौशल छात्रवृति योजना” जिसमे सीटों की संख्या 70 है I यह योजना केवल SC/ST/OBC छात्रों के लिए है जो झारखण्ड सरकार के पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति के लिए योग्य हों I इस योजना के अंतर्गत पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति के अतिरिक्त संस्थान द्वारा भी छात्र को 30% छात्रवृति दी जाएगी I
बताते चले की इन सभी योजनओं में छात्र झारखण्ड सरकार के पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति का भी लाभ साथ साथ ले सकते है जिसकी राशि इस वर्ष से रु. 30000/- कर दी गयी है I
पाकुड़ पॉलिटेक्निक में सत्र 2023-24 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग संकाय के सभी विभागों – सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मेटलर्जिकल एवं माइनिंग साथ ही डिग्री कोर्स BCA में नामांकन शुरू हो चूका है | नामांकन के लिए सभी विभागों में मात्र 60-60 सीट उपलब्ध है | कक्षा दशवीं एवं बारहवीं पास कर चुके सभी छात्र एवं छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में नामांकन ले सकते है | वैसे छात्र एवं छात्राएं जिन्होंने बारहवीं में गणित विषय ले कर पढाई की है उनके लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मेटलर्जिकल एवं माइनिंग ब्रांच में लेटरल एंट्री के द्वारा सीधे द्वितीय वर्ष में नामांकन का सुनहरा अवसर है, साथ ही वैसे छात्र जिन्होंने एक विषय गणित के साथ इंटर (विज्ञान, कला या वाणिज्य) किया है, वे डिग्री कोर्स BCA में नामांकन ले सकते हैं I
मैनेजमेंट कोटा के अंतर्गत सीमित सीटों पर नामांकन संस्थान में प्रवेश परीक्षा (पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट PPCET) का आयोजन कर किया जायेगा जिसके लिए इच्छुक छात्रों को आवेदन (online/offline) करना अनिवार्य है I संस्थान में मैकेनिकल, मेटलर्जी, माइनिंग, सिविल और इलेक्ट्रिकल विभाग के अलावा बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बी.सी.ए.) पाठ्यक्रम में सीधे नामांकन का यह सुनहरा अवसर है और साथ ही योग्य विद्यार्थियों के लिए संस्थान द्वारा छात्रवृति भी दी जा रही है I मेट्रिक या इंटर पास/ITI कोई भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं I
PPCET के आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2023 तक एवं परीक्षा की तिथि 7 मई 2023 है I परीक्षा पाकुड़ पॉलिटेक्निक में होगी I

बाइट- अभिजीत कुमार, निदेशक पॉलिटेक्निक पाकुड़।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!