*राजकुमार भगत
पाकुड़। जैक द्वारा आयोजित मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़ में शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त संपन्न होने के समाचार हैं। कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 242 के जगह 182 छात्रों ने भाग लिया जबकि 60 छात्र अनुपस्थित रहे। जो एक चिंता का विषय है।
*क्या है मॉडल विद्यालय*
मॉडल विद्यालय एक गैर आवासीय अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जाने वाली सरकारी विद्यालय है। जहां कक्षा 6 से अध्यापन किए जाते हैं। मॉडल विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल एक टेस्ट परीक्षा आयोजन करता है। जांच परीक्षा में सफल छात्रों को विधिपूर्वक नामांकन किया जाता है। झारखंड में में 89 मॉडल स्कूल हैं। इसके लिए 26 फरवरी तक फार्म भरे जा चुके थे।
इस जांच परीक्षा में वर्ग पंचम के वैसे छात्र भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2023 को 10 साल और अधिकतम 12 साल के बीच हो । यदि कोई छात्र पांचवी की पढ़ाई छोड़ दी है तो भी वह बैठ सकते हैं । यह परीक्षा एवं विद्यालय मैं अध्ययन दोनों ही सरकार की ओर से बिल्कुल निशुल्क है। इस विद्यालय में आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं है ।छात्र को प्रतिदिन स्वतः आना-जाना करना होगा।
*किन छात्रों का होगा नामांकन*
मॉडल स्कूल में नामांकन बर्ग षष्ठ में मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है। नामांकन में राज्य की जिला स्तरीय आरक्षण नीति का पालन किया जाता है ।मेघा सूची का निर्माण जिला स्तर पर होता है ।एक स्कूल में 40 विद्यार्थियों का प्रत्येक वर्ष नामांकन किया जाता है ।मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर सिटी रिक्त रह जाती है तो उन स्कूलों में एडमिशन विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से उस क्षेत्र के आने वाले बच्चों के बीच प्रवेश दिया जाता है।
एडमिशन के समय आरक्षित कोटि के उम्मीदवार जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना आवश्यक है। परीक्षा एक सौ अंकों की ओएमआर शीट पर होती है ।जिसमें अंग्रेजी से 30 अंक गणित से 30 अंक और सामाजिक विज्ञान से 40 अंक के सवाल पूछे जाते हैं।






