धीरेन साहा
पाकुड़िया लेक गार्डन वुमेन एंव चिल्ड्रंस डेवलपमेंट सेंटर और तेरे देश होम (टीडीएच) के द्वारा लोक कल्याण सेवा केंद्र देवीनगर के सहयोग से रविवार को पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगाल पंचायत में युवाओं और ग्राम विकास समितियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें खजूरडंगाल पंचायत की विभिन्न गांव की युथ ग्रुप की युवाओं ने अपने अपने क्षेत्र के पर्यावरणीय समस्याओं को इस कार्यशाला में प्रस्तुत किए जिसमें जल,जंगल,जमीन पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में चर्चा किया, जिसमें इन सारी समस्याओं का निदान युवा एवं ग्रामीण विकास समिति के संयुक्त प्रयास से किस प्रकार किया जाए इसके बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। एल जी डब्लू सी डी सी राज्य समन्वयक नवनीत जी के द्वारा बताया गया कि ग्लोबल वार्मिंग का असर शहर से लेकर गांवों तक हो रहा है इसका मुख्य कारण पर्यावरण का प्रदूषित होना है और हमारा पर्यावरण बहुत तेजी से प्रदूषित हो रहा है जिसका असर गांवों पर भी हो रहा है। गूंज संस्था के राज्य समन्वयक सुरेश सर के द्वारा बताया गया कि हम सभी मिलकर पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो पानी की बहुत बड़ी समस्या हो जाएगी जिसका असर पृथ्वी पर रहने वाले सभी मानव जाति को होगा। गूंज संस्था श्रमदान (जैसे – वृक्षारोपण करना व जल संरक्षण करना )के बदले पौधा व अन्य समान देती है। लोक कल्याण सेवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक बताया कि हमारे समाज के लिए प्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या है प्लास्टिक ना गलती है ना सड़ती है और धरती को बंजर बना देती है। झारखंड युथ नेटवर्क के जिला यूथ लीडर अजय ठाकुर ने बताया हम सभी युवा मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम लोग हरी धरती के लिए आवाज अभियान के तहत विश्व पृथ्वी दिवस से विश्व पर्यावरण दिवस ( 45 दिनों तक) विभिन्न गतिविधियां जैसे – पौधारोपण, जल संरक्षण करना,सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हेतु साइकिल जागरूकता रैली करना,दीवाल लेखन करना, साफ-सफाई व स्वच्छता कार्यक्रम की जाएंगी। कार्यक्रम के समापन में युवाओं द्वारा मुख्य अतिथि माननीय मुखिया श्रीमती किरण मरांडी, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया ,वार्ड सदस्य ,आंगनबाड़ी सेविका स्वास्थ्य एवं जल सहिया को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी का सहयोग अत्यंत जरूरी है। इस कार्यशाला यूथ ग्रुप के अनेक सदस्यों व संस्था के टीम सदस्य उपस्थित हुए।







