प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के बिचामहल पोस्ट ऑफिस टोला के एक पक्का मकान में मंगलवार को आग लग गया। जिससे घर में रखे सारा पुआल जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिचामहल गांव निवासी सुरेश साहा के घर में अचानक आग लग जाने से घर में रखें मवेशियों के भोजन के लिए पुआल जलकर राख हो गया। वही बताया कि घर में आग किस तरह से लगा इसका पता नहीं चल पाया है। पक्के के मकान में मवेशियों के भोजन के लिए पुआल रखे हुए थे। उसी घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपए पुआल जलकर राख हो गया। आग लगी की खबर गांव में आग की तरह फैल गया। साथ ही ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पा लिया गया ।कोई जाल माल की क्षति नहीं हुई है।
Related Posts
Also Read: यौन शोषण के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल।









