राजकुमार भगत
पाकुड। मगंलवार को हूल क्रांति के महानायक अमरबीर शहीद सिद्धू कानू की जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि हूल क्रांति के महानायक अमरबीर शहिद सिददूकानहू स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अहम योगदान दिया था।.हम उनकी वीर गाथा को कभी भुला नहीं सकते हैं । ऐसी ही महान विभूतियों के कारण आज हम स्वतंत्र हैं अंग्रेजों की गुलामी से दूर है और स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले रहे हैं ।
इन्हें शत-शत नमन है । मौके पर जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम कलाम अंसारी संतोष हेंब्रम प्रकाश बेसरा, महमूद आलम मंगल सोरेन रविंद्र टू डू फारुख शेख फुरकान शेख जहर उद्दीन अंसारी अली हुसैन सेवानिवृत्त डीएसपी लोदगा मुर्मू राज किरण दूरी अल्फाज शेख युसूफ शेख, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोदीन शेख, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी महिला मोर्चा के संयुक्त सचिव सुशीला मुर्मू प्रकाश सिंह फारुख , दयानंद भगत मंजीत मुरमू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







