Search

May 16, 2026 1:23 am

पाकुड़िया प्रखण्ड के कुल 4परीक्षा केन्द्रों पर शांत एवम कदाचार मुक्त 9वीं बोर्ड की परीक्षा हुई,सम्पन्न

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखण्ड के कुल चार परीक्षा केन्द्रों हरिश्चन्द्र मध्य,उत्क्रमित उच्च चौकीसाल,उत्क्रमित कन्या उच्च एवम राजकीय कृत +टू उच्चविद्यालय पाकुड़िया में गणित,विज्ञान,सोशल साइंस व अन्य विषयों की परीक्षा पूर्णतः शांत तथा कदाचार मुक्त संध्या के 5,15बजे सम्पन्न हुई।हरिश्चन्द्र मध्य विद्यालय केन्द्र में,259परीक्षार्थी में15अनुपस्थित रहे वहीं,244परीक्षार्थियों ने शांत माहोल में परीक्षाएं।वहीं प्लस 2उच्चविद्यालय में,320परीक्षार्थी में 12अनुपस्थित पाते गये और 308परीक्षार्थियों ने उक्त विषयों की परीक्षाएं दी।हरिश्चन्द्र मध्य के केन्द्राधीक्षक रविन्द्र घोष ने बताया कि,परीक्षाएं सौम्य व शांत माहोल में सम्पन्न 12अप्रैल को हो गयी।घोष ने पूछने पर बताया कि,13अप्रैल को 8वीं बोर्ड की परीक्षा ली जायेगी चारों केन्द्रों पर।+टू की केन्द्राधीक्षक प्रमिला टूडु ने मीडिया को बताया सभी परीक्षाएं शांत व कदाचार मुक्त विनिमय सम्पन्न हुई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!