Search

May 16, 2026 1:22 am

थाना में आए शिकायतकर्ता को सुने थानेदार , अनावश्यक परेशान ना करें : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्टी की समीक्षात्मक बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक, पी जनार्दन पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मार्च -2023 में किये गए कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने के सभी थानाओपी प्रभारी को दिशा- निर्देश देते हुए बताया कि आगामी रमजानईद त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, धार्मिक व संवेदनशील स्थलो पर निगरानी, दिवा रात्रि गस्ति को नियमित रूप से करे।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएं।थाना क्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेज तथा गांव में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, बाल विवाह तथा नशा से होने वाले क्षति के संबंध में जागरूक करें।परिवाद पत्र, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं आर.टी.आई से सम्बन्धित लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र से शीघ्र करने का निर्देश दिया। लूट,डकैती,चोरी,गृहभेदन,मोटर साइकिल चोरी जैसे घटनाओं में अंकुश लगाने एवं अपराधी को गिरफ्तार करने की का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध कोयला,पत्थर,बालु के परिवहन भंडारण पर पूर्णतः काबू करने व संलिप्त वैक्तियो के विरुद्ध सख्ती से विधि सम्मत करवाई हेतु सभी को निर्देशित किया गया। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि शिकायतकर्ता से प्राप्त आवेदन की त्वरित जांच कर कार्रवाई करें किसी भी सूरत पर शिकायतकर्ता को परेशान ना करें एवं निष्पादित कांडो में ससमय चार्जशीट समर्पित करे ।

IMG 20230412 WA0033 1
IMG 20230412 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!