Search

May 16, 2026 12:36 am

लिट्टीपाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हेमन्त सोरेन का किया पुतला दहन

पाकुड़
प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तिलका मांझी चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला का दहन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़िया ने कहा11 अप्रैल को सरकार की भ्रष्टाचार,लूट खसोट, खनिज संपदा लूट,हत्याएं,बलात्कार अन्याय,जनता विरोधी नीतियों के विरोध हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारा के साथ अपने अधिकार के लिए सचिवालय घेराव शांति पूर्ण तरीका से किया जा रहा था लेकिन हेमंत सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठियां बरसाई गई ओर अंसु गैस फायरिंग किया गया जिससे काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए,किसी का पैर टूटा तो किसी का हाथ टूटा,लेकिन हेमंत सरकार के इस तरह के रवैया से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और मजबूती से लड़ेंगे और आने वाले समय में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मौके श्यामलाल मुर्मु, भूजल मंडल, गणेश मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230412 WA0049 1
IMG 20230412 WA0050
IMG 20230412 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!