राजकुमार भगत
पाकुड़। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जिले भर में सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इस क्रम में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने नवीनगर पंचायत भवन का निरीक्षण किया वहां मुखिया एवं पंचायत सचिव ग्रामीण उपस्थित थे।मुखिया द्वारा बताया गया कि 2 चापाकल खराब है। उप विकास आयुक्त ने सभी चापाकल को मरम्मत करने का निर्देश दिया। पश्चात नसीपुर पंचायत भवन का उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे। वहां कोई ग्रामीण उपस्थित नहीं थे। पंचायत सचिव के द्वारा पंचायत के लोगों को सूचना नहीं दी गई थी। उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव को अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश बीडीओ को दिया।इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर के द्वारा सदर प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत में रुबन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ससमय योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को इसी सीजन में कोल्ड स्टोरेज का लाभ मिलना शुरू हो जाए।उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की सोच है कि सभी सुयोग्य लाभुकों को सरलता पूर्वक योजनाओं का लाभ मिले।कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, उन्होंने कहा कि पंचायत के लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र दिए व प्राप्त किए जा रहे हैं। जितने भी बुजूर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए है और उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे अपना आवेदन जरूर जमा करें। प्राप्त आवेदनों का अविलंब निष्पादन करने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया।





