सतनाम सिंह
पाकुड़: शहर के अंबेडकर मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संपा साह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव आदि ने माल्यार्पण किया।मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न और विश्व विभूति डॉ अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। बाबा साहेब मानव विज्ञानी, शिक्षक एवं अर्थशास्त्री थे। उनका सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति संघर्ष अनुकरणीय है। बाबा साहेब का जीवन हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।
बाइट- वरुण रंजन,उपायुक्त पाकुड़।












