सतनाम सिंह
पाकुड़: शहर स्थित डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस मनाया।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलों की माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि वह संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे और सद्भावना का संदेश देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिपअध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ,नप अध्यक्ष संपा शाहा,जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,हिसाबी राय, मीरा प्रवीण सिंह, बलराम दुबे, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार सा, नगर महामंत्री पार्थ रक्षित, रतन भगत एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाइट- अमृत पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष पाकुड़।











