Search

May 15, 2026 10:27 pm

आजसू पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की आज 132वीं जयंती मनाई

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़: आजसू पार्टी का जिला कमेटी ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म के उपलक्ष्य में राष्ट्र 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाता है. बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे. उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था.
आजसू जिला अध्यक्ष श्री आलम ने कहा डॉ अंबेडकर भारतीय जाति व्यवस्था के कट्टर आलोचक माने जाते थे और उन्हें हाशिए के समुदायों को ऊपर उठाने के लिए कई सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है. उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर जोर दिया. बाबा साहेब ने कानून, अर्थशास्त्र के साथ-साथ राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. 14 अप्रैल को यानी आज पूरे देश में 132वीं जयंती मनाई गई।मौके पर उपस्थित थे इशकपुर पंचायत अध्यक्ष सफीकुल इस्लाम ,नूर इस्लाम ,शरीफुल इस्लाम, मोहिबुल इस्लाम ,मोहीदुल इस्लाम ,रतनलाल ,सुरेश ,तारक मेहता , अभिषेक और अन्य कार्यकर्ता।।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!