Search

June 27, 2026 8:06 pm

जिला परिषद अध्यक्ष ने शुक्रवार को अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र के पचुवाड़ा नॉर्थ एवं सेंट्रल कोल परियोजना क्षेत्र का दौरा किया।

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिला परिषद की अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेंब्रम ने शुक्रवार को अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र के पचुवाड़ा नॉर्थ एवं सेंट्रल कोल परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सर्वप्रथम विस्तापितों, प्रभावितों और आम जनहित में संचालित बरमसिया स्थित हॉस्पिटल और स्कूल का भिजिट किया। स्कूल में ताला बंद पाया। हॉस्पिटल में मौजूद नर्स से लोगों को मिलने वाली आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी लिया। दवा की उपलब्धता पर बात किया । प्रतिनियुक्त डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। तत्काल मौजूद मरीजों से भी बात किया। हॉस्पिटल में जांच की कोई माकूल सुविधा नहीं दिखी। उन्होंने यह महसूस किया कि चिकित्सीय सुविधा के नाम सिर्फ खानापूर्ति भर की जा रही है। वो विस्तापितों के सुविधाओं के नाम महज अपचारिक्त को देख आहत हुई। जिप अध्यक्ष श्रीमती हेंब्रम ने बिशनपुर कॉलोनी सहित चिलगो और कठालडीह गांवों के महिला पुरुष विस्तापितों से बात किया। उनके दर्द को जाना। बीजीआर अथवा डीबीएल से मिलने वाली तमाम बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लिया। ग्रामीण व विस्थापित मुनी मरांडी, लीलमुनी हेंब्रम, रानी हांसदा, मालती
हेंब्रम, परमिला मूर्मू, लुखी मूर्मू, बालके मूर्मू, धनमुनि सोरेन, पूर्व प्रधान बुजुर्ग मंगल सोरेन, चुड़की मरांडी, बिटिया हेंब्रम, दुलड़ सोरेन आदि ने अध्यक्ष को बताया कि गांव में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली आदि की समस्या यथावत है। गांव में यदि चापानल हैं तो वो खराब पड़े हुए हैं। कोल प्रबंधन ने बेरोजगारों के लिए समवेत रूप से रोजगार की व्यवस्था नहीं किया है। मुआवजा और फसल क्षतिपूर्ति की राशि वितरण में भी समग्रता नहीं बरता है। हमलोगों की जमीन जा चुकी है। लेकिन अपेक्षित सुविधाओं से वंचित हैं। बच्चों को आधुनिक शिक्षा नहीं मिल रही है। बुजुर्ग तकलीफ में हैं। चिलगों की बच्ची सुशीला टुडू ने बताया कि सातवीं तक स्कूल जाती थी। लॉकडाउन से पढ़ाई छोड़ दिया है। कठालडीह के विस्तापितों ने अपनी दशा और भी दयनीय बताया। बताया कि चाहे वो नॉर्थ कोल परियोजना की विस्थापित हों या सेंट्रल कोल परियोजना की, सबों की हालत दयनीय है। इस दौरान उनके साथ अमड़ापाड़ा प्रमुख जूही प्रिया मरांडी, हिरणपुर प्रमुख रानी सोरेन, गुणा मुर्मू आदि मौजूद थे।

IMG 20221217 WA0038
IMG 20221217 WA0039
IMG 20221217 WA0041 1
IMG 20221217 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!