Search

June 22, 2026 10:51 pm

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,ताजिया जुलूस में डीजे बजाने पर रोक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मुहर्रम को लेकर सोमवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 26 जून को आहूत मुहर्रम पर्व को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बाबूपुर के लोगो ने कहा कि इस बार हमलोग तोड़ाई न लाकर गांव में ही ताजिया जुलूस निकालेंगे। वही विपतपुर व खजुरडांगा द्वारा निकाली गई जुलूस तोड़ाई तक आएगी। बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाना है। सभी मिलजुलकर पर्व को मनाए। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ताजिया जुलूस में डीजे नही बजाई जाएगी। जो पूरी तरह निषेध है। अपरान्ह तीन से छह बजे तक ताजिया जुलूस का कार्यक्रम सुनिश्चित की गई है। सभी शांति ढंग से जुलूस को सम्पन्न करेंगे। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर तोड़ाई में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी। छोटे छोटे यात्री वाहनों के लिए अलग रूट से परिचालन की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अब्दुल गनी , समद अंसारी , मनोवर आलम , इमरान आलम , मुखिया तेरेसा टुडू , तबारक अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!