Search

June 19, 2026 7:34 pm

पाकुड़ गोबिंदपुर के युवक ने की आत्महत्या,लगाई फांसी।

तोफिक राज

पाकुड़ हीरानंदपुर पंचायत के गोबिंदपुर ग्राम में कल बीते रात करीब 11 बजे युवक अमरेश मंडल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया,युवक अमरेश मंडल के चार छोटे छोटे बच्चे है,बच्चे के साथ पत्नी और परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।युवक अमरेश मंडल,( 32),पिता,श्रीपति मंडल, साहिबगंज जिला के बरहरवा का रहना वाला है,पाकुड़ गोबिंदपुर में युवक का ससुराल है,पाकुड़ में रहकर कोयला गाड़ी में ड्राइविंग का काम किया करता था,इधर कुछ तीन महीने से अमरेश मंडल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी,कल बीते रात परिवार वाले मोहल्ले में किसी शादी में गए हुए थे,घर में कोई सद्स्य मौजूद नहीं था,परिवार के घर लोटने पर देखा की अमरेश मंडल ने फांसी लगा ली है,परिवार वाले के रोने बिलखने की आवाज सुन अगल बगल वाले लोग इकट्ठा हो गए,घटना की जानकारी पाकुड़ नगर थाना को दी गई,सुबह नगर थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ को भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!