Search

June 21, 2026 6:07 pm

जिला के सभी पंचायतों में पंचायत दिवस का किया गया अयोजन,

अहर्ता वाले लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं से किया अछांदित

राजकुमार भगत

पाकुड़। सरलता पूर्वक लाभुकों को लाभ देने के लिए गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया ताकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ के लिए आपको सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पंचायत हर घर को मिल सकें। योजना का लाभ के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। पंचायत स्तर से ही आम लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकार

पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को दी गई। पदाधिकारियों ने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती -साड़ी योजना, फुलो झानों की विस्तार से जानकारी दी । मौके पर शिकायतों का निष्पादन के साथ योग्य लाभुकों को जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया गया।

IMG 20221223 WA0036 1
IMG 20221223 WA0037
IMG 20221223 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!