Search

May 12, 2026 10:24 pm

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पाकुड़
प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के साहेबगंज गोबिंदपुर एक्सप्रेस हाइवे डहरलहंगी के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी का घायल होने की सूचना नही है। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 11यू 4080 बिहार से गिट्टी लोड करने हिरणपुर की ओर जा रहा था कि डहरलहंगी मोड़ के समीप सामने से आ रहे हाइवा को साइड देने के क्रम में असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया।दुर्घटना में चालक व उपचालक बाल बाल बच गया।दोनो को किसी प्रकार का चोट नही आया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!