रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र शहरग्राम – 1 में रविवार की रात चोरी हुई थी,बाल विकास परियोजना केंद्र के सेविका प्रोमिला कोलंबा ने महेशपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया था जिसके आलोक पर पुलिस ने अपनी जांच और तफ्तीश बड़ा दी है, लिखित आवेदन में प्रोमिला कोलंबा ने बताया कि दिनांक 08/05/2023, (सोमवार) को सुबह 7 बजे जब वह अपनी आंगनबाड़ी केंद्र शहरग्राम – 1 को खोलने पहुंची तो उन्होंने देखा मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है, अंदर गई तो देखी कि कमरा का भी ताला टूटा हुआ है, टीन का बक्सा खुला हुआ है तथा बक्से में रखा हुआ रजिस्टर एवं कागजात गायब है, दो पीस बच्चों का वजन करने का मशीन भी गायब है। ऑफिस में रखा हुआ कागज पतर भी बिखरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कोई अज्ञात व्यक्ति केंद्र का ताला तोड़कर रजिस्टर एवं वजन करने का मशीन चोरी कर लिया है। प्रोमिला कोलंबा आवेदन महेशपुर थाना में देने के बाद थाना से बिपिन कुमार आपने दल– बाल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और घटना की जांच किया। मौके पर, शहरग्राम +2 स्कूल के प्रधानाध्यापक उपन्नु मिश्र, शिक्षक बिनय हेंब्रम के साथ शहरग्राम गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।





