Search

May 12, 2026 8:44 pm

बिचपहाड़ी स्कूल मैदान पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिचपहाड़ी पंचायत के रामघाटी स्कूल मैदान में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन गुरुवार रात को किया गया । रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार राम, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ किरण कुमार डांग , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, पंचायत के मुखिया हरिदास टूडू सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु आगे आने का निवेदन किया गया । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को मीजल्स रूबैल्ला एमआर का टीका , कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा था एवं बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह दी गई तथा इससे संबंधित स्टाल भी लगाया गया था।रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा त्वरित सुनवाई की गई।

IMG 20230512 WA0039
IMG 20230512 WA0038 1
IMG 20230512 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!