Search

May 12, 2026 8:04 pm

वार्षिक आम सभा सह वर्ष गांठ का किया गया आयोजन

सतनाम सिंह

सखी मंडल वर्तमान समय में ग्रामीण महिलाओ के लिए बचत एवम आजीविका संवर्धन का ही नहीं बल्कि समाजिक विकास में अपना योगदान देने के साधन के रूप में भी उभर रहा है।हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तारापुर पंचायत भवन में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की बैनर तले घाघरजानी संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सी एल एफ के पदाधिकारियों द्वारा सी एल एफ के वार्षिक हिसाब किताब और विभिन्न आजीविका से जुड़े परिवारों की जानकारी को सभी महिला के सामने प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार की संख्या का सेचुरेशन , आपूर्ति विभाग से मिलने वाले लाभ, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कोशल योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न ट्रेड पर प्रशिक्षण, स्वास्थ्य विभाग से काला जार, एम आर खसरा का टीकाकरण एवं रोकथाम इंश्योरेंस से लाभ एवं रिन्यूअल, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताया गया।
कार्यक्रम में घाघरजानी संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के पदाधिकारी शिला देवी, नाजिमा बीबी, बीपीएम उज्जवल रविदास, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राम कुमार साह ,मुखिया घाघरजानी- नाइका सोरेन, मुखिया सुंदरपुर- सोनी मोहली स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ तनिमा विश्वास, बिपीओ कुंदन कापरी , वाईपी स्वेता कुमारी , तथा अन्य कर्मी तथा विभिन्न कैडर एवं सखी मंडल की महिलाओं ने चढ़ बड़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!