राजकुमार ने
पाकुड । भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु पाकुड़ जिले के विभिन्न हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर द्वारा कोलखीपाड़ा, फतेहपुर, शहरग्राम, अमलादाही एवं धरमपुर में नेशनल क्वालिटी एसुरेंस स्टेंडर्ड सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन किया गया था ?जिसकी जांच एनएचएसआरसी के निर्देश पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड का एसेसर टीम डॉ उमा शंकर सिंह, पटना और रिजवान अली, तेलंगाना द्वारा किया गया। जिले में कुल 09 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन किया जाना है। जिसकी तैयारी सिविल सर्जन डॉ मंटु कुमार टेकरीवाल और जिला गुणवत्ता परामर्शी एमडी मैनुद्दीन शेख के निर्देशन और निगरानी में की जा रही है। अभी तक कुल 5 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का नेशनल एसेसर टीम के द्वारा असेसमेंट किया जा चुका है। आगे की विधिवत जांच जारी है यदि सबकुछ सही रहा इसकी संख्या में वृद्धि की जा सकती है।








