Search

May 12, 2026 5:17 pm

लिट्टीपाड़ा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लिट़्टीपाड़ा पुलिस ने रविवार को थाना के समक्ष वाहन जांच अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने किया। जिसमें दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जांच किया गया ।जांच के दौरान पुलिस न ने वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य चीजों का जांच किया गया। वही थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जांच किया गया। आधा दर्जन से अधिक ऐसे वाहन जिनका का कागजात व हेलमेट नहीं रहने के कारण डीटीओ कार्यालय में फाइन हेतु सूची भेजा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!