Search

May 12, 2026 11:01 am

डांगापाड़ा संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन, सोसाइटी, हिरणपुर प्रखंड के अंतर्गत डांगापाड़ा संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल की दीदियों के द्वारा गुरुवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन डांगापाड़ा पंचायत भवन में किया गया। जिसमे वार्षिक आमसभा में डांगापाड़ा, मोहनपुर और वागशिशा पंचायत के सभी ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संकुल संघ के अध्यक्ष – पद्दा देवी, सचिव – सुन्दरी मरांडी के द्वारा संकुल संघ का विस्तृत जानकारी, वार्षिक आय-व्यय व मुनाफे का लेखा-जोखा का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वहीं अगले वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साथ संकुल संघ के सक्रिय महिलाओं के द्वारा अपने जीवन के सफलता की कहानी भी सभी के समक्ष रखी
वहीं मौके पर बीपीएम – उज्जवल रविदास ने जेएसएलपीएस के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया तथा महिलाओ को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तारपूर्वक अहम जानकारी दी गई । एवं छूटे हुए ग्रामीण महिलाओ को सखी मंडल से जुड़ने, दीन दयाल उपाध्याय – ग्रामीण कौशल विकास योजना, बीमा का महत्व एवं रिन्यूअल के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किए।
डांगापाड़ा पंचायत के मुखिया- बाले हेंब्रम के द्वारा महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दिया गया साथ ही सभी दीदी लोगो को आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रेरित की। पीसीआई से आरएमसी- मो.अनीस के द्वारा कालाजार, फाइलेरिया एवं एमआर (मिजल्स रुबेला ) से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई।बीसीसी- इमरान हाशमी के द्वारा फूड न्यूट्रीशन हेल्थ एंड वॉश और विलेज हेल्थ न्यूट्रीशन डे के विषय में विस्तृत जानकारी दिए।
मौके पर आम सभा में प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस)- उज्ज्वल रविदास, डांगापाड़ा पंचायत के मुखिया -बाले हेंब्रम , पीसीआई से आरएमसी – मो. अनीस, जेएसएलपीएस से बीपीओ अमीत कुमार, बीसीसी- इमरान हाशमी, कंसल्टेंट जीआरसी कोऑर्डिनेटर- संजय पाल, बीएपी सबीहा खातून,सामुदायिक समन्यवयक- कमीरुल हसन, पीआरपी साजीमा खातून, संकुल संघ के विभिन्न कैडर सहित सखी मंडल की महिलाये उपस्थित रहे।

IMG 20230518 WA0053
IMG 20230518 WA0052 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!