Search

May 12, 2026 9:49 am

सांसद ने किया गांवों का दौरा, समस्याओं से हुए रूबरू, समाधान का दिया भरोसा

राजकुमार भगत

पाकुड़। (अमड़ापाड़ा) मगंलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत के डांगापाड़ा, डुमरचीर पंचायत के तिलईपाड़ा, पचुवाड़ा पंचायत के बाघापाड़ा, जराकी पंचायत के फतेहपुर, उदलबनी एवं धावाडंगाल गाँव पहुँचकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने संबंधित जानकारी ली। सांसद हांसदा एवं पार्टी जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सौ यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। सांसद ने ग्रामीणों समस्याओं से अवगत होते हुए जिले के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण हेतू पहल करने को कहा। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्री दिवेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्बरम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष भगत, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, नाजिर अंसारी, मो आरिफ,सचिन मरांडी, , दिलीप रजवार, अजित कुमार सहित अन्य सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!