Search

May 12, 2026 4:48 am

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया लगातार दूसरे दिन पाकुडिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा,

सतनाम सिंह

प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों का जनसमस्याओं को सुन समाधान का दिया भरोसा

पाकुडिया संवाददाता शनिवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हांसदा लगातार दूसरा दिन शनिवार को पाकुडिया प्रखंड क्षेत्र के बनियापसार पंचायत के बागजोबड़ा,सिहलिबोना, फुलझींझरी पंचायत ,धोबना,बड़ासपादहा,गणपुरा,बाबुझुटी,बड़ासिहपुर,छोटासिंहपुर,बेनाकुड़ा, सहित अन्य गाँवों का दौरा किया। इस क्रम में जगह-जगह संबंधित गांव के ग्रामीणो ने सांसद सहित अन्य अथितियों को माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों से सांसद ने राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने संबंधित जानकारी ली। माननीय सांसद विजय हांसदा एवं पार्टी जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने संयुक्त रूप से वहां के ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सौ यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। सांसद श्री विजय हांसदा के समक्ष संबंधित गाँव के ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा जिसको सुनने के पश्चात मौके पर ही सांसद श्री विजय हांसदा ने संबंधित जिले के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण हेतू पहल करने को कहा। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रखंड सह बीससुत्री अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,अंचलाधिकारी किरण डांग, थाना प्रभारी अभिषेक राय,केन्द्रिय सदस्य हरिवंश चौबे,केन्द्रिय सदस्य‎ देबीलाल हाँसदा,सासंद प्रतिनिधि‎ खुरशेद आलम, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,देवीधन टुडू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबासिनी मुर्मू,महेन्द्र टुडू, निवारण मरांडी, कालीदास टुडू,मेहलाईल अंसारी,मुनीराम मरांडी,अली मुहम्मद‎,छोटू भगत, कुबराज मरांडी,रेफाईल मुर्मू,मुसारफ हुसैन,जयफुल अंसारी,विनोद भगत,मनेजार हेम्ब्रम,विश्वजीत दास,तोहिदुल शेख,एमेली सोरेन,विश्वनाथ मुर्मू,नरेश हाँसदा,सुनील टुडू, सहित अन्य सैकड़ो समर्थक व कार्यकर्ता‎ उपस्थित थे।

IMG 20230520 WA0040
IMG 20230520 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!