Search

May 11, 2026 10:46 am

लिट्टीपाड़ा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)नियमित वाहन जांच अभियान के तहत बुधवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर दर्जनो मोटरसाइकिल चालको का चालान काटा गया. वाहन जांच का नेतृत्व कर रहे एएसआई विरसा टूटी ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया वाहन का जांच अभियान चलाया गया.जांच अभियान में दर्जनो मोटरसाइकिल चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर, हेलमेट सहित अन्य कागजातों का जांच किया गया. जिसमे बिना हेलमेट के आठ मोटरसाइकिल चालको का फाईन के लिए डीटीओ पाकुड़ को पत्र भेजा गया.वही दर्जनो चालकों को अगली बार गलती नही करने के शर्त पर छोड़ा गया.साथ ही सभी वाहन चालकों को सड़क यातायात नियम का पालन करने, मोटरसाइकिल चलते समय हेलमेट का उपयोग करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!