सतनाम सिंह
करीब 300 छात्र-छात्राओं की सांकेतिक गिरफ्तारी
पाकुड़: 60/40 फार्मूले वाली नई नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का दो दिवसीय झारखंड बंद का दिख रहा मिलाजुला असर….सड़क पर छात्र छात्राओं ने जमकर सरकार के विरोध नारे बाजी की….. पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क को छात्र संगठन ने 6 घंटे जाम रखा….. वहीं सड़क जाम कर रहे छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा कि झारखंड सरकार ने नियोजन नीति 60-40 के जरिए यहां के आदिवासी, मूलवासी और युवाओं के अधिकार को कुचलने का काम किया है. सरकार से हमारी मांग है कि राज्य में 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करे. उन्होंने कहा कि यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो फिर आंदोलन को और तेज किया जाएगा जो सरकार के लिए भयावह होगा….
सड़क जाम पर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, सीओ आलोक वरन केसरी,इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे छात्र-छात्राओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई. जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया. नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि नियोजन नीति को लेकर सड़क जाम कर रहे करीब 300 छात्र-छात्राओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई है. जिसके बाद जाम को हटा लिया गया है.पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क में परिवाहन चालू हो गया ।
बाइट- पिंकी किस्कू छात्रा.
बाइट- कमल मुर्मू ,छात्र.








