Search

May 10, 2026 3:38 pm

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित विषय को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक की गई।

सतनाम सिंह

महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ उमेश मंडल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा से संबंधित विषय को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आवास प्लस पूर्ण से संबंधित समीक्षा,लंबित आवासों की समीक्षा,आंगनबाड़ी निर्माण, मनरेगा में डिमांड, बिरसा हरित एवं पौधारोपण की समीक्षा, सिंचाई कूप निर्माण, वृक्ष माला, हर पंचायत से 200 प्रधानमंत्री आवास के योग्य लाभुकों की सूची तथा स्वयंसेवकों के प्रोत्साहन राशि से संबंधित समीक्षा की गई। बैठक में बीडीओ उमेश मंडल के अलावे बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल, मनरेगा लेखापाल नीरज कुमार, सहायक अभियंता कनीय अभियंता सहित मुखिया,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं पंचायत स्वयंसेवक उपस्थित थे।

फोटो :

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!