अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत के डीलर तारकेश्वर भगत के जनप्रणाली दुकान पर रविवार को पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन एवं उप मुखिया सफीजुन बीबी के द्वारा लाभुकों के बीच धोती , लुंगी एवं साड़ी का वितरण किया गया । मुखिया अनिता सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत गाँव के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को प्रोत्साहन के रूप में सब्सिडी के साथ ऋण देकर सरकार स्वाबलंबन एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को रोजगार से जोड़ते हुए बेरोजगारी खत्म करना चाहती हैं । इस योजना के माध्यम से नागरिकों को रोजगार की शुरुआत करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है । झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2023 के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। यह ऋण कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 40% का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा । अनुदान की राशि अधिकतम 5 लाख रुपए होगी । अब झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सृजन योजना का लाभ मिलने से लोगों को रोजगार मिल सकती है । वहीं इस योजना के तहत राज्य में जितने भी युवा नागरिक 18 से 45 वर्ष के है और स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते है उन्हें कम इंटरेस्ट पर लोन प्रदान करवाया जायेगा।












