Search

May 10, 2026 11:45 am

पीड़ित महिला ने दहेज मांगने को लेकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाना में कराया मामला दर्ज

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव निवासी हमीदा खातून ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाई है। पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व अनवर अंसारी दुमका के मनकाड़ीह गांव निवासी के साथ शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य अनुसार घरेलू सामान दिया था. ससुराल वाले कुछ महीनों तक वादिनी को ठीक से रखा। उसके बाद पीड़िता के पति अनवर अंसारी, देवर सरवर अंसारी, अतहर अंसारी, ननंद मरियम खातून, नंदोई मुन्ना अंसारी, ससुर अब्दुल वहाब अंसारी, सास लतीमा बीबी सभी मनकाडीह गांव थाना शिकारीपाड़ा दुमका जिला निवासी ने एकमत होकर पीड़िता के पिता के घर से ढाई लाख एवं फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान मांग कर लाने का दबाव देने लगे। वही पीड़िता के द्वारा लाने से इंकार करने पर सभी लोग मिलकर बांधने के साथ मारपीट एवं विभिन्न रूप से विचार करने लगे। ससुराल वालों का अत्याचार दिनों दिन बढ़ता गया और पीड़िता बीमार हो गई. जिसका इलाज नहीं कराया गया। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!