Search

May 10, 2026 6:16 am

एंडवेर अकादमी में नामांकन को लेकर आयोजित प्रवेश परीक्षा 785 छात्र होंगे शामिल

राजकुमार भगत

क्रमांक 1 से क्रमांक 200 तक की परीक्षा धनुषपुजा मध्य विद्यालय में और क्रमांक 201 से क्रमांक 785 तक की परीक्षा राज+2 उच्च विद्यालय में होगी आयोजित,एंडवेर अकादमी में नामांकन को लेकर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 785 छात्रों ने आवेदन फॉर्म भरा है। अब उक्त सभी छात्रों की परीक्षा 18 जून को ली जाएगी। क्रमांक 1 से क्रमांक 200 तक की परीक्षा धनुषपुजा मध्य विद्यालय में और क्रमांक 201 से क्रमांक 785 तक की परीक्षा राज+2 उच्च विद्यालय में आयोजित होगी परीक्षा के दो दिन बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्र 21 जून से 30 जून तक अपना नामांकन करा सकते है। बतादें कि उपायुक्त के प्रयास से सीएसआर के तहत बीजीआर माइनिंग द्वारा एंडवेर अकादमी माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर जिले के छात्रों की नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिले में बहुत से छात्र हैं जो पढ़ने में बहुत अच्छे हैं लेकिन वो आर्थिक दिक्कतों की वजह से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते है। वैसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने कोचिंग संस्थान का संचालन कराने का निर्णय लिया। जहां 400 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क में कराई जाएगी। साथ ही उन्हें स्टडी मटेरियल भी फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। *उपायुक्त ने श्री वरुण रंजन ने कहा कि अब मेधावी छात्रों को पढ़ाई से वंचित नहीं होना पड़ेगा। कहा कि आर्थिक दिक्कतों की वजह से कई होनहार छात्र प्रतियाेगी परीक्षा की नहीं कर पाते है। वैसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए ही उक्त संस्थान के संचालन का निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!