Search

June 22, 2026 8:21 am

मुखिया की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को दिया आवेदन

बजरंग पंडित

असकंधा पंचायत के मुखिया के मनमानी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने बुधवार को डीसी पाकुड़ वरुण रंजन को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. महेशपुर प्रखंड के असकंधा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने डीसी को आवेदन देते हुए कहा कि पंचायत के मुखिया द्वारा चापाकल मरम्मत किए जाने को लेकर फर्जी तरीके से 15 वित्त की राशि खर्च की है. मुखिया द्वारा पंचायत के किसी भी गांव में एक भी चापाकल मरम्मत ही नहीं की गई है, न ही पंचायत में कार्यकारिणी बैठक की गई है. और ना ही किसी वार्ड सदस्य को चापाकल मरम्मत के विषय में सूचना मुखिया द्वारा दिया गया है. उसके उपरांत भी मुखिया एवं उनके कुछ दबंग बिचौलियों को साथ लेकर 15वें वित्त की राशि को फर्जी तरीके से चापाकल मरम्मत के नाम से सरकारी राशि का गबन करने का प्रयास किया जा रहा है. सभी सदस्य को 15 वें वित का राशि खर्च करने की सूचना प्राप्त हुई तो पंचायत के पंचायत सचिव से संपर्क किया. सचिव से जानकारी मिला कि चापाकल मरम्मती का काम को मेरे द्वारा न ही देखा है, इसलिए वे भुगतान नहीं करेंगे. बताया गया है कि जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा एक निर्देश निकाला गया है कि मुखिया एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों का पंचायत का विकास कार्य में सभी तालमेल जरूरी है एवं तालमेल बनाकर चलें. इसलिए डीपीआरओ के अध्यादेश का भी अवहेलना करते हुए मुखिया द्वारा मनमानी की जा रही है, जो काफी खेद विषय है. वहीं वार्ड सदस्यों ने मुखिया के इन सभी कृतियों को देखते हुए मुखिया पर करवाई करने की गुहार लगाई है. मौके पर सुनील सोरेन, मुकेश हेंब्रम, शेख कमाल हुसैन, हासिद शेख, डोली देवी, मेहरून बीबी, प्रियंका साह, अनीता मंडल, सावित्री मुर्मू, धनी मरांडी, सोनाली बास्की सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!