प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क चितलोफोर्म के समीप शनिवार देर शाम पिकअप व मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव निवासी लोगेन मोहाली 25 वर्ष अपने मोटरसाइकिल से लिट़्टीपाड़ा की ओर आ रहे थे उसी दरमियान आम लोड पिकअप वैन लिट्टीपाड़ा की तरफ से दुमका की ओर जा रहे थे की चितलोफोर्म के समीप दोनों वाहनों में आमने सामने टक्कर हो गई।इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक लोगेन मोहाली गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को रेफर कर दिया गया। साथ ही कहा दोनों वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।





