बजरंग पंडित
पाकुड़िया महा जनसमर्पक अभियान के तहत महेशपुर विधानसभा का बुद्धिजीवियो का सम्मेलन रविवार को पाकुड़िया डाकबंगला परिसर मे मंडल अध्यक्ष विजय भगत के अध्यक्षता मे किया गया।सम्मेलन मे अगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं मोदी जी के नौ वर्ष की उपलब्धियाँ पर बुद्धिजीवियों के साथ विचारो का आदान प्रदान किया गया।मिस्त्री सोरेन सम्मेलेन को संबोधित करते हूए मोदी जी का सबके साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को ढाल बनाकर गरीब कल्याण ,राज्य कल्याण और राष्ट्र कल्याण मे बीते नौ वर्षो मे मोदीजी द्वारा किया गया कार्य पर फोकास करने का प्रयास किया गया।भारत को विश्वगुरू बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी का निर्माण एवं तब से आज तक भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर संर्घष कर रही है इस लड़ाई मे समाज के बुद्धिजीबियों को जुड़ने का अपिल करते हूये वर्ष 2024 मे आनेवाला लोकसभा चुनाव मे मोदी जी का हाथ मजबुत करने का अपिल किया।फिर से एकबार मोदी सरकार के नारे के माध्यम से सभी का समर्थन मांग कर पुनः एक बार मोदीजी को प्रधान सेबक के रूप सेवा करने का मोका दिया जाय निवेदन किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,कार्यक्रम प्रभारी हृदयानन्द भगत,युवा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा,साधन ठाकुर,गोपाल राय,लक्ष्मण राय,सनातन सोरेन,उमा शंकर सिंह,शुकलाल मिर्धा,मुकतार अंसारी,आनन्द झा,गौतम साह आदि उपस्थित रहे।







