Search

June 19, 2026 7:18 pm

बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

प्रशांत मंडल

शोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट करने वालो पर पैनी नजर: अरुणिमा बागे

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को गणमान्य एवं प्रबुद्ध जनों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ संजय कुमार ने क्षेत्र के जनताओं से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने का अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी।थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने कहा बकरीद पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।उन्होंने लोगो से अपील किया कि कोई भी धर्म को लेकर शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपण्णी न करें। सभी आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाए।मौके पर एसआई मिथुन कुमार,रामकेवल मंडल सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!