भाजपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा विकास: अमृत
आयातक से निर्माता बना भारत: अनिकेत
योजनाओं से सशक्त हुए गरीब, महिला और किसान: मिस्फीका।
पाकुड़: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ के भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया है। भाजपा नेता अमृत पांडेय, युवा नेता अनिकेत गोस्वामी और भाजपा नेत्री मिस्फीका हसन ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

युवाओं को मिला संबल, अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा विकास: अमृत पांडेय
भाजपा नेता अमृत पांडेय ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी है। उन्होंने कहा सरकार ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी दूरदर्शी योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और मुद्रा योजना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया गया है।”पांडेय ने आगे जोड़ा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। खेल, अंतरिक्ष और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

आयातक से निर्माता बना भारत: अनिकेत
युवा भाजपा नेता अनिकेत गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की छवि एक आयातक से बदलकर निर्माता देश के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना को सरकार की सबसे बड़ी कामयाबियों में गिनाया।कोविड-19 महामारी के दौर को याद करते हुए गोस्वामी ने कहा कि संकट के समय भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक नेतृत्व का बेहतरीन परिचय दिया। आज का भारत हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

योजनाओं से सशक्त हुए गरीब, महिला और किसान: मिस्फीका
भाजपा नेत्री मिस्फीका हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण (चौतरफा) विकास हुआ है। उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा जनधन और मुद्रा योजना गरीबों को वित्तीय रूप से मुख्यधारा में लाया गया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार और सशक्तिकरण।किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा और सीधा लाभ।
हसन ने कहा कि आज भारत की विदेश नीति पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और स्वतंत्र हुई है, जिससे वैश्विक मंचों पर देश का दबदबा और सम्मान बढ़ा है।
2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प
अंत में तीनों नेताओं ने एकजुट होकर विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनने के अपने संकल्प को तय समय से पहले पूरा करेगा। आने वाले वर्षों में देश विश्व पटल पर और अधिक मजबूत व प्रभावशाली भूमिका में नजर आएगा।





