सतनाम सिंह
समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर राजस्व की समीक्षा किया।
दाखिल खारिज
उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि दाखिल खारिज के लंबित मामले को बिना किसी कारण रद्द नहीं किया जाए, तथा रद्द की गई मामले की विवरणी संचिका वध करने का निर्देश दिया गया। दाखिल खारिज में महेशपुर एवं पाकुड़ अंचल को तेजी लाने का निर्देश दिया।
सीपी ग्राम अंतर्गत लंबित मामले
सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सीoपीoग्राम में लंबित मामले को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाय।
परिशोधन पोर्टल
परिशोधन पोर्टल के लंबित मामले की समीक्षा के क्रम में अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया की लंबित सभी मामले को एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत निष्पादित किया जाय।
भूमि हस्तांतरण
सभी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त आधीयाचना के आलोक में भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
नीलाम पत्र वाद
उपायुक्त वरुण रंजन ने समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वाद मामलों की समीक्षा के दौरान कहा कि बड़े बकाएदारों की सूची तैयार करें। नोटिस निर्गत करें, इसपर भी भुगतान नहीं होता है तो वारंट निकाल कर तामिला कराएं। इसपर भी भुगतान नहीं होता है, तो फिर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करें।
भू-अर्जन
उपायुक्त वरुण रंजन ने भू-अर्जन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन रैयतों का दावा मिल चुका है उसे जल्द से जल्द भुगतान करना सुनिश्चित करें।मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, सभी सीओ, सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।





