बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव में बुधवार को 45 वर्षिय विक्षिप्त व्यक्ति गोल्डेन सोरेन ने अपने कमरे में पंखा से लटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मृतक गोल्डेन सोरेन का पिछले कई वर्षो से दिमागी संतुलन ठीक नही था. जिसका इलाज चल रहा था. इसी दरम्यान बुधवार सुबह अपने कमरे में बंद होकर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही एसआई बी.के. सिंह व एएसआई मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजकर जांच में जुट गई है।





