Search

May 6, 2026 10:32 am

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

उपायुक्त वरुण रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से बैंक, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज कार्यालय आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

IMG 20230707 WA0022
IMG 20230707 WA0023 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!