सतनाम सिंह
पाकुड़िया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरिक रविदास ने प्रेस को बताया कि प्रखंड के कुछ प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा नियम के विरुद्ध गलत तरीके से लोगों का राशन कार्ड अप्लाई करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिली है।इस बाबत एमओ ने बताया कि सरकार फर्जी राशन कार्ड के खिलाफ अभियान चला रही है ताकि सही लाभुकों को राशन कार्ड का लाभ मिल सके। परंतु कुछ प्रज्ञा केंद्र संचालकों के द्वारा फर्जी तरीके से सामान्य वर्ग के लोगों को एसटी – एससी का ऑनलाइन किया जा रहा है।साथ ही सरकार का नियम है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का राशन कार्ड में नाम नहीं चढ़ाना है ।परंतु कुछ प्रज्ञा केंद्र संचालकों के द्वारा बच्चों की उम्र को फर्जी तरीके से बढ़ा कर राशन कार्ड ऑनलाइन में एंट्री की जा रही है।प्रज्ञा केंद्र संचालकों का आईडी जांच हेतु भेज दी गई है। आईडी जांच के उपरांत संचालकों के खिलाफ चिन्हित कर प्रशासन जल्द ही कार्यवाही करेगी। साथ ही एमओ ने बताया कि फर्जी तरीके से राशन का लाभ लेने वाले लाभुक एवं प्रज्ञा केन्द्र संचालकों के खिलाफ कारवाई करते हुए थाना में एफआईआर दर्ज करवाएंगे।साथ ही प्रज्ञा केंद्र संचालक का लाइसेंस भी रद्द करवाया जाएगा।





