Search

June 19, 2026 1:36 pm

वित्तीय वर्ष 23-24 हेतु योजनाओं के चयन को लेकर बैठक आयोजित

राजकुमार भगत

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु योजना चयन को लेकर प्रमुख,पंचायत समिति जुही प्रिया मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद आनंद प्रकाश द्वारा समिति सदस्यों को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु पंचायत समिति,अमड़ापाड़ा को 15 वें वित्त मद अंतर्गत आबद्ध निधि में लगभग 30 लाख रुपये एवं अनाबद्ध मद में लगभग 20 लाख रुपये केन्द्र द्वारा अनुदान के रूप में प्राप्त होने वाले हैं ।जिसके लिये वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु ई०ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजनाओं की प्रविष्टि की जानी है। योजनाओं के चयन हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत प्राप्त योजनाओं की सूची पंचायत समिति सदस्य को बताया गया ताकि योजनाओं का चयन किया जा सके।
बैठक में प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी ज़िल्लूर रहमान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम मरांडी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुशील तिग्गा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जे०ऐस०एल०पी०एस० प्रदीप कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा अजय कुमार गुप्ता,सभी पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!